Advertisment
छत्तीसगढ़

बोर्ड परीक्षा से पहले 1400 से अधिक छात्रों का ईयर बैक, 75% अटेंडेंस नियम सख्ती से लागू

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले विद्यार्थियों को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति नियम को सख्ती से लागू करते हुए 1400 से अधिक छात्रों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया है। कम उपस्थिति के कारण ये विद्यार्थी इस सत्र की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे।

मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि कुल 1413 विद्यार्थियों की उपस्थिति निर्धारित सीमा से कम रही। इनमें कक्षा 10वीं के 1063 और कक्षा 12वीं के 350 छात्र शामिल हैं। अब ये छात्र उपस्थिति में सुधार कर अगले सत्र में परीक्षा दे सकेंगे।

इसे भी पढ़ें:  आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी

हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित होगी। इस बार 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनके लिए 2510 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
वहीं हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित होगी, जिसमें 2,45,785 विद्यार्थी शामिल होंगे और 2395 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था

मंडल ने दिव्यांग और दुर्घटनाग्रस्त छात्रों के लिए विशेष प्रावधान किए हैं। जिन विद्यार्थियों को लिखने में कठिनाई है, उनके लिए लेखक (स्क्राइब) की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा विशेष आवश्यकता वाले छात्रों के लिए अलग परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में इंजीनियर से 10 लाख रुपए की ठगी:क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे के झांसे में आकर गंवाए पैसे, केस दर्ज

75% उपस्थिति नियम सख्ती से लागू

मंडल ने स्पष्ट किया है कि नियमित विद्यार्थियों के लिए पूरे शैक्षणिक सत्र में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है।

  • कम उपस्थिति होने पर मेडिकल सर्टिफिकेट जैसे वैध दस्तावेज आवश्यक होंगे।

  • जिला शिक्षा अधिकारियों को उपस्थिति की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।

  • स्कूलों को कम उपस्थिति वाले छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं और परामर्श देने की अनुमति है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles