Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमजगदलपुर

महिला सरपंच को जेल : विकास कार्यों के लिए 55 लाख रुपये, ना काम कराए ना पैसे लौटाए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के भानपुरी पंचायत में सरपंच ने लाखों रुपयों का गबन कर लिया। क्षेत्रीय विकास के लिए मिले पैसे को उसने अपने पास रख लिया। न काम करवाया और न ही शासन को वापस लौटाया। मामले में एसडीएम कोर्ट ने कार्रवाई करते हुए सरपंच को जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत भानपुरी की महिला सरपंच को शासन ने क्षेत्रीय विकास के लिए 55 लाख रुपये दिए थे। लेकिन 4 सालों तक भी सरपंच ने उन पैसों से न तो काम करवाया और न ही पैसे लौटाए। उसने सारे पैसे अपने पास रख लिए। मामले में एसडीएम कोर्ट ने सरपंच को जेल की सजा सुनाई। अब उसे 20 दिनों तक जेल में रहना होगा।

इसे भी पढ़ें:  आदिवासी समाज के अपमान पर अनुसूचित जाति जनजाति अधि. के तहत मामला दर्ज करने सौंपा आवेदन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles