Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

अमित जोगी की कांग्रेस में होगी वापसी!: ‘नफरत के बाजार में खुलेगी मोहब्बत की दुकान’, इस ट्वीट ने उड़ाये होश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अमित जोगी की कांग्रेस में वापसी होगी! जी हां आप सही सुन रहे हैं। ये खबर पढ़कर आप जरूर चौंक गये होंगे। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव 2024 की सियासी गलियारे में हर तरफ इसी की चर्चा है। बाकी का अंदाजा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी यानी जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के ट्वीट से भी लगा सकते हैं।

अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि ‘छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री चरण दास महंत और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री दीपक बैज ने मुझे इंडियन नेशनल कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्री आकाश शर्मा को समर्थन देने के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के निर्णय हेतु अपना आभार व्यक्त किया है।

दोनों नेताओं के साथ मिलकर हम पूरी ताक़त के साथ छत्तीसगढ़ में “नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान” खोलने के उद्देश्य से सांप्रदायिक ताकतों को नेस्तनाबूत करने की पूरी ईमानदारी के साथ कोशिश करेंगे।

इस ट्वीट के साथ अमित जोगी ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के वाट्सएप स्क्रीन शॉर्ट को भी शेयर किया है।

इसे भी पढ़ें:  हनुमान जन्मोत्सव पर विष्णु देव साय ने सपरिवार मुख्यमंत्री निवास में की पूजा-अर्चना

छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री चरण दास महंत और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री दीपक बैज ने मुझे इंडियन नेशनल कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्री आकाश शर्मा को समर्थन देने के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के निर्णय हेतु अपना आभार व्यक्त किया है।

दूसरी ओर इस चुनाव में जोगी ने अपना प्रत्याशी न उतारकर कांग्रेस को पूरी तरह से समर्थन दिया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि जेसीसीजे का कांग्रेस में विलय होता है या जोगी अपनी राजनीतिक रणभूमि में इसी तरह लोगों के होश उड़ाते रहेंगे और चौंकाते रहेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भी उड़ाये थे होश
लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भी राजनीति के गलियारे में इस बात की चर्चा रही कि जोगी कांग्रेस का बीजेपी में विलय हो सकता है। जोगी बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें खुलकर सपोर्ट किया। चुनाव के समय उन्हें वीआईपी सुरक्षा भी उपलब्ध करवायी गई।

इसे भी पढ़ें:  मोबाइल छीनने से नाराज बच्चा फांसी पर झूला:भाई से विवाद के बाद किया सुसाइड

अमित शाह से की थी मुलाकात
उस समय अमित जोगी ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय सहकारिता और गृहमंत्री  अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात भी की थी। इसके बाद छतीसगढ़ की सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। चर्चा रही कि जेसीसीजे का बीजेपी में विलय हो सकता है। उस समय पार्टी के ज्यादातर नेता भाजपा के साथ जाने में सहमत थे। मुलाकात की तस्वीर अमित जोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर भी की थी।

विधानसभा चुनाव 2023 में जेसीसीजे को नुकसान हुआ। उसके खाते में एक भी सीट नहीं आई। साल 2018 विधानसभा चुनाव में जेसीसीजे को पांच सीटें मिली थीं, लेकिन 2023 के विस चुनाव में उन सीटों को भी जेसीसीजे नहीं बचा सकी। वो पाटन विधानसभा सीट से तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़े पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा : अवैध नशीली टेबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार, 4320 नग नशीली टेबलेट जप्त

कौन हैं अमित जोगी?
अमित जोगी छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत कुमार प्रमोद जोगी के बेटे हैं। अजीत जोगी की गिनती छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेताओं में होती थी। वो अपने पिता की विरासत को संभाले हुए हैं। अब रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव से पहले जोगी की ये ट्वीट सियासी अटकलों को हवा दे रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles