Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़भिलाई

हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत:बेटे के साथ बाइक से घर का राशन लेकर जा रही थी CISF जवान की पत्नी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई इस्पात संयंत्र के बोरिया गेट में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मां बाइक से गिरकर हाइवा के पहिये के नीचे आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते CISF के अधिकारी और जवान वहां पहुंचे। इसके बाद शव को मरचुरी भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक तालपुरी निवासी प्रमिला भोसले (50 साल) सोमवार 3 जून की सुबह अपने बेटे विशाल भोसले के साथ बोरिया मार्केट घर का सामान लेने गई थी। दोपहर 12 बजे के करीब वो सामान लेकर लौट रही थी। जैसे ही विशाल बोरिया गेट के पास पहुंचा एक हाइवा तेज रफ्तार में आया। विशाल को सामने देख डंपर चालक ने तेज ब्रेक मारी, लेकिन हाइवा घिसटते हुए बाइक से टकरा गया।

मां की मौत के बाद बेटे का रो-रोकर हाल बेहाल
मां की मौत के बाद बेटे का रो-रोकर हाल बेहाल

टक्कर लगने से विशाल दूर जा गिरा और पीछे बैठी उसकी मां हाइवा के नीचे आ गई। हाइवा वाले ने गाड़ी को ना रोक तेज रफ्तार से निकाल दिया। इससे उसका पिछला चक्का प्रमिला भोसले के सिर से निकल गया और पूरा सिर कुचल जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव को पीएम के लिए मरचुरी ले जाते हुए
शव को पीएम के लिए मरचुरी ले जाते हुए

पति पश्चम बंगाल में कर रहे चुनाव ड्यूटी

इसे भी पढ़ें:  कर्मचारी शासकीय नंबर को प्राइवेट गाड़ी में लगाकर कर रहे इस्तेमाल, डीटीओ ने दिए जांच के आदेश

प्रमिला भोसले के पति श्रीराम भोसले CISF में हवलदार हैं। उनकी ड्यूटी इस समय पश्चिम बंगाल में चुनाव में लगी है। विशाल ने मां की मौत की खबर जैसे ही पिता को दी वो परेशान हो गए। उन्होंने तुरंत अपने दोस्त की पत्नी को फोन किया और CISF के अन्य अधिकारियों को दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में CISF के जवान और बड़े अधिकारी वहां पहुंचे। उन्होंने प्रमिला के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला के मरचुरी में भेजा। अब वहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles