Advertisment
सक्ती

सक्ती में जेठ से बात करने पर पत्नी की हत्या:पति को नहीं पसंद था पत्नी का बड़े भाई से बात करना, घोंट दिया गला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती। जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पूरा मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी पति हुलेश साहू (28 साल) को गिरफ्तार कर लिया है। हुलेश ने पूछताछ में बताया है कि उसकी पत्नी संतोषी साहू अक्सर उसके बड़े भाई प्रहलाद साहू से बात करती थी।

ये बात उसे पसंद नहीं थी। कई बार हुलेश ने संतोषी को बड़े भाई से बात करने के लिए मना किया था। लेकिन एक घर में होने के कारण बातचीत होती रहती थी। शनिवार की रात बेड रूम में संतोषी और हुलेश के बीच इसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ। और इसके बाद गुस्से में आकर हुलेश ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें:  RTI का सबसे बड़ा सवाल: ₹554 जमा होने के बाद भी क्यों नहीं भेजी गई सूचना? सक्ती के कस्तूरबा विद्यालय से उठे सवालों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर खड़े किए पारदर्शिता के बड़े प्रश्न

पिछले कई दिनाें से विवाद, घर वाले अनजान थे

पूछताछ में पता चला है कि हुलेश काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर ही रहता था। कभी-कभी ही वो घर आता था। एक दिन वो पहुंचा तो उसकी पत्नी संतोषी अपने जेठ से बात कर रही थी। ये बात उसे पसंद नहीं आई।

उसने परिवार वालों के सामने तो संतोषी को कुछ नहीं बोला, लेकिन कमरे के भीतर संतोषी और उसके बीच जमकर लड़ाई हुई। हुलेश ने संतोषी पर अपने बड़े भाई से दूरी बनाने और उससे बातचीत बंद करने का दबाव डाला। उस रात बात यहीं समाप्त हो गई।

शनिवार रात फिर से उसने अपनी पत्नी को बड़े भाई के बात करते देख लिया। ये बात उसे रास नहीं आई, और वो सीधे अपने कमरे में चला गया। जब संतोषी कमरे में आई तो हुलेश ने उसे बिना कुछ कहे झापड़ जड़ दिए। गुस्से में आकर संतोषी ने हुलेश की हाथों की उंगलियां काट ली

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आकर 3 युवतियों की मौत, ट्रेलर चालक फरार

जिसके बाद हुलेश नेसंतोषी को बेड पर पटका और उसका गला दबा दिया। संतोषी ने चिल्लाने चाहा तो उसका मुंह बंद कर दिया। हुलेश ने तब तक संतोषी का गला दबाए रखा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।

पत्नी को मारने के बाद टहलने निकल गया हुलेश

हुलेश को जब संतोषी के मौत की पुष्टि हो गई तो वो कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर टहलने निकल गया। किवाड़ खुलने की आवाज आई तो हुलेश के बड़े भाई की नींद खुल गई। बड़े भाई ने बाहर निकलकर देखा तो हुलेश टहल रहा था।

बड़े भाई ने हुलेश से देर रात बाहर निकलने की वजह पूछी, लेकिन हुलेश कुछ बोला नहीं। भाई को शक हुआ तो उसने हुलेश के कमरे में जाकर देखा। यहां बेड पर संतोषी का शव देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

इसे भी पढ़ें:  11 लोगों ने सरपंच को पीट-पीटकर मार डाला

हुलेश की तीसरी पत्नी थी संतोषी

संतोषी हुलेश की तीसरी पत्नी थी। इससे पहले उसकी दो शादी फेल हो चुकी थी। पूछताछ में पता चला कि वो अक्सर अपनी पिछली पत्नी से भी विवाद करता था, जिसकी वजह से दोनों ने उसे छोड़ दिया था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles