Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़सक्तीहत्या

11 लोगों ने सरपंच को पीट-पीटकर मार डाला

सक्ती में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर वारदात, फरार आरोपी 2 साल बाद गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सक्ती जिले में 12 दिसंबर 2021 को सरपंच की निर्मम हत्या में शामिल फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फसल काटने से मना करने से नाराज 11 लोगों ने मिलकर सरेआम लाठी-डंडे से पीट-पीटकर सरपंच की हत्या की गई थी। पूरा मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र के भुतहा गांव है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने 9 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यह आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।

सरकारी जमीन पर किसानों का कब्जा

जानकारी के मुताबिक, भुतहा गांव में कुछ किसानों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर फसल लगा दी थी। इसकी शिकायत पर राजस्व विभाग ने सभी को नोटिस जारी किया था। साथ ही फसल कटवा कर सरकार को सौंपने की जिम्मेदारी सरपंच द्वारिका प्रसाद चंद्रा को सौंपी थी।

सरपंच की फाइल फोटो।
सरपंच की फाइल फोटो।

डायल-112 वापस लौट गई

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर चांपा पुलिस की बड़ी सफलता – अपहृत 8 वर्षीय बालक सकुशल बरामद, ग्रामीणों ने किया सम्मान

यह कार्रवाई सोमवार 13 दिसंबर 2021 को की जानी थी, लेकिन इससे एक दिन पहले ही किसान 12 दिसंबर 2021 को फसल कटवाने पहुंच गए। इसकी जानकारी जब सरपंच को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर आपत्ति जताई। इसकी सूचना डायल-112 को दी। टीम पहुंची, लेकिन तनाव की स्थिति देख लौट गई।

सरपंच को पीट-पीटकर मार डाला।
सरपंच को पीट-पीटकर मार डाला।

रास्ते में सरपंच की मौत

पुलिस के जाने के बाद 11 लोगों ने मिलकर सरपंच पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए मालखरौदा अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बिलासपुर रेफर कर किया गया।बिलासपुर ले जाने के दौरान रास्ते में सरपंच की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  जहरीली कच्ची महुआ शराब पीने से तीन लोगों की मौत

पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 506, 302, 186, 188, 332, 427 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। आरोपी छतराम काठले वारदात के बाद से फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस को आरोपी के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर घर से गिरफ्तार कर लिया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles