Advertisment
बीजापुरछत्तीसगढ़

GPS ट्रैकर और कैमरे से लैस गिद्ध मिला : बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर थककर उतरा, ग्रामीणों ने खाना खिलाकर छोड़ा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले और तेलंगाना राज्य की सीमा पर जीपीएस ट्रैकर और कैमरे से लैस एक गिद्ध थका-हारा बैठा हुआ ग्रामीणों को मिला। बताया जा रहा है कि, थकान के कारण तेलंगाना के भद्राद्री- कोतागुडेम जिले के चेरला इलाके में यह गिद्ध उतरा था।

मिली जानकारी के मुताबिक, चेरला इलाके में एकलव्य स्कूल के पास गिद्ध ग्रामीणों के घर के पास उतरा था। ग्रामीणों ने करीब जाकर देखा तो गिद्ध जीपीएस ट्रैकर और कैमरे से लैस था। ग्रामीणों ने थके हुए गिद्ध को मांस के टुकड़े और रोटी खिलाने के बाद छोड़ दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना भी नहीं दी। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गिद्ध अब फिर से जीपीएस ट्रैकर और कैमरे से लैस आसमान पर उड़ान भर रहा है। नक्सल प्रभावित इलाके में तेलंगाना और बीजापुर की सीमा पर जीपीएस ट्रैकर और कैमरे से लैस गिद्ध का मिलना कई संदेहों को जन्म दे रहा है।

इसे भी पढ़ें:  गर्म राखड़ से कई मजदूर झुलसे, 1 की मौत:धरसींवा के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र का मामला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles