
बिलासपुरछत्तीसगढ़राजनीतिलोकसभा चुनाव 2024
बिलासपुर में 3 दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फॉर्म लेने वाले विष्णु यादव भाजपा में शामिल
गुरुवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन के साथ ही शक्ति प्रदर्शन का सिलसिला चला। बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर में आज बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी ने जोर लगाया। इस बीच बिलासपुर में 3 दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फॉर्म लेने वाले विष्णु यादव भाजपा में शामिल हुए।
बिलासपुर में विष्णु यादव के साथ कई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी की सदस्यता ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत किया। वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि अब दो-दो विष्णु प्रदेश में कमाल करेंगे।



