Advertisment
छत्तीसगढ़

इस गांव में पास्टर और पादरियों के प्रवेश पर रोक, ग्रामीणों ने गांव की सीमा पर लगाया बोर्ड

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकाठोडा (कच्चे) के ग्रामीणों ने मतांतरण के बढ़ते मामलों का विरोध करते हुए गांव में ईसाई धर्म के प्रचारकों व पास्टर, पादरी और धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने गांव के प्रवेश द्वार पर बड़ा बोर्ड लगाकर साफ संदेश दिया है कि अब किसी भी प्रकार के मतांतरण या धार्मिक आयोजन के उद्देश्य से गांव में प्रवेश वर्जित है।

टेकाठोडा (कच्चे) ऐसा करने वाला कांकेर जिले का बारहवां गांव बन गया है, जिसने मतांतरण के खिलाफ औपचारिक निर्णय लेकर बोर्ड लगाया है। ग्राम सभा का निर्णय संस्कृति और परंपरा की रक्षा के लिए उठाया कदम ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले कुछ समय से आठ परिवार ऐसे हैं जिन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। इससे गांव की सामाजिक संरचना और पारंपरिक जीवनशैली पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पटाखा गोदाम में आग लगने से तीन मासूम समेत 5 की मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

ग्रामीणों का कहना है कि उनका विरोध किसी धर्म विशेष से नहीं है, बल्कि वे प्रलोभन देकर कराए जा रहे मतांतरण के खिलाफ हैं। गांव की ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अब पास्टर, पादरी या धर्म परिवर्तन से जुड़े कोई भी व्यक्ति गांव में प्रवेश नहीं करेंगे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles