Advertisment
छत्तीसगढ़

रेलवे ने जारी की एडवाइजरी : कीमती सामान खुद संभालें, अनजान लोगों से ज्यादा बात न करें

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के साथ चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रायपुर से जाने वाली ट्रेनें रोजाना पैक हैं, खासकर नवरात्रि-दशहरा और अब दिवाली के लिए। स्लीपर और एसी डिब्बों में चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह रात में सफर करता है और महिलाओं को विशेष रूप से निशाना बनाता है।

चोरी की घटनाओं में कई बड़े मामले सामने आए हैं। राजधानी के समता कॉलोनी में रहने वाली महिला समता एक्सप्रेस से दिल्ली से रायपुर आ रही थी। वो जब नींद में थी तो उनके बैग से हीरे का नेकलेस चोरी हो गया है। जीआरपी थाने में उन्होंने इसकी एफआईआर दर्ज कराई। उनके बैग से नेकलेस समेत 9 लाख की ज्वेलरी चोरी हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  करैत के डसने से मरणासन्न हुए मानविक की डॉक्टरों ने बचाई जान

आईटीबीपी के जवान दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। किसी ने जवानों का एक बैग चोरी कर लिया। इसमें दो सर्विस रिवाल्वर, चार मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस थे। हथियार चोरी होने पर काफी हल्ला हुआ। बाद में जीआरपी टीम ने चोरों को पकड़कर सामान बरामद किया।

शिवनाथ एक्सप्रेस से गोंदिया से रायपुर आ रही कारोबारी की पत्नी का पर्स कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर भाग गया। वे ट्रेन में थी और चोर उनका पर्स छीनकर भाग गया। अचानक हुए एस हादसे महिला काफी घबरा गई थी। उनके पर्स में कैश के साथ कई जरूरी सामान थे।

इन बढ़ती घटनाओं के बाद जीआरपी और आरपीएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है। रेलवे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों से कहा गया है कि वे कीमती सामान खुद संभालें, अंजान लोगों से ज्यादा बातचीत न करें और कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत जवानों को सूचना दें।

इसे भी पढ़ें:  BREAKING : आप नेता ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

रायपुर स्टेशन पर त्योहार के समय रोजाना एक लाख से ज्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। भीड़ और वेटिंग टिकट के चलते यात्रियों का सामान इधर-उधर होता है, जिससे चोर आसानी से काम कर जाते हैं। जवानों की लगातार गश्त न होने से चोरी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी गई है:

  • एसी में सोते समय सामान पर ध्यान दें।
  • अनजान लोगों से दोस्ती या ज्यादा बात न करें।
  • खाने-पीने की चीजें दूसरों से न लें।
  • रिजर्व सीट या बहस की स्थिति में टीटीई को सूचित करें।
  • स्टेशन पर गेट पर जल्दी-जल्दी सामान न ले जाएं।
  • मदद के नाम पर सीट देने वाले से सावधान रहें।
इसे भी पढ़ें:  फर्जी कार्ड पता लगाने की कवायद : 2 लाख लोग बिना जांच राशन ले रहे, केवाइसी नहीं कराने वालों को भी मिल रहा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles