Advertisment
छत्तीसगढ़कोंडागांव

छत्तीसगढ़ की ‘सीमा हैदर’… दो महिलाओं पर चढ़ा इश्क का बुखार, पति को छोड़ बच्चों संग पहुंच गई थी प्रेमी के पास

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोंडागांव। पिछले साल प्रेमी की खातिर पाकिस्तान छोड़ 4 बच्चों संग भारत पहुंची सीमा हैदर के बारे में तो हर कोई जानता है. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में भी दो शादीशुदा महिलाओं ने ऐसा ही किया, उन्होंने देश की सीमा तो नहीं लांघी लेकिन अपने प्रेमियों की खातिर अपने पति को जरूर छोड़ दिया और अपने-अपने बच्चों को साथ लेकर उनके पास पहुंच गई. इधर छत्तीसगढ़ में दोनों के परिजनों ने पुलिस में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी. एक महीने की खोजबीन के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं और उनके 4 बच्चों को मध्यप्रदेश के सीहोर और शाजापुर जिले से बरामद किया.

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार अनियंत्रित कार तीन बार पलटी, बाल-बाल बचा युवक, देखिए VIDEO

केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह घनेश्री ने बताया कि मोबाइल के जरिए दोनों महिलाएं बहन है और उनका प्रेमियों के साथ मोबाइल के जरिए संपर्क हुआ था. बातचीत के बात वे एक दूसरे को पसंद करने लगे. इसके बाद दोनों महिलाओं ने अपने प्रेमियों के पास जाकर रहने का निर्णय किया और बच्चों को लेकर मध्यप्रदेश पहुंच गई. महिलाओं के घर छोड़कर जाने के बाद उनके ससुर और पति ने थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसमे उन्होंने बताया कि एक ने मायके और दूसरी ने बुआ के घर शादी में जाने की बात कही थी.

एसडीओपी भूपत सिंह घनेश्री ने बताया कि जब दोनों महिलाओं के परिजनों ने उनसे मोबाईल से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन नहीं लगा. इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने महिलाओं के मायके और बुआ से संपर्क किया, लेकिन महिलाओं और बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद पीड़ितों ने केशकाल थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराइ थी.

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पसरा मातम

पुलिस ने मोबाईल से ट्रेस किया महिलाओं का लोकेशन

एसडीओपी भूपत सिंह घनेश्री ने बताया कि पुलिस ने सायबर सेल की सहायता से दोंनो महिलाओं के मोबाईल को ट्रेस किया, जिसमें उनका लोकेशन मध्यप्रदेश के सीहोर और शाजापुर में मिला. इसके बाद पुलिस ने ट्रेस की गई लोकेशन पर जाकर महिलाओं और बच्चों को बरमाद किया और सोमवार को सभी को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

अपनी मर्जी से गई थीं दोनो महिलाएं

एसडीओपी भूपत सिंह घनेश्री ने बताया कि दोनों महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि मोबाइल से उनका संपर्क उनके प्रेमियों से हुआ था, जिसके बाद वह एक-दूसरे को पसंद करने लगी. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी भी कर ली है. मामले में केशकाल पुलिस फिलहाल दोनो से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  छत्तसीगढ़ का ईसाई संगठन अब देशभर में चलाएगा गो हत्या रोकने और गायों को बचाने की मुहिम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles