Advertisment
Accidentकोरबाछत्तीसगढ़

खड़े ट्रक से बाइक के टकराने का VIDEO..युवक की मौत

कोरबा में एक की हालत नाजुक, बाइक के उड़े परखच्चे; CCTV में घटना कैद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक सवार 2 युवक सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद बाइक टुकड़ों में बंट गई। पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर टोलनाका का है।

हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक तेजी आते दिख रहे हैं और ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा जाते हैं। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज गया। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे के बाद सड़क पर युवक की लाश।
हादसे के बाद सड़क पर युवक की लाश।

कंट्रोल नहीं कर सके और ट्रक से टकराए

इसे भी पढ़ें:  22 दिसंबर को जांजगीर प्रवास पर रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक सवार कटघोरा से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे, तभी सड़क पर कतार में 3 से 4 ट्रक खड़े थे। इस दौरान बाइक सवारों की रफ्तार तेज थी, जिसे कंट्रोल नहीं कर सके और ट्रक से टकरा गए।

हादसे के बाद टुकड़ों में बंट गई बाइक
हादसे के बाद टुकड़ों में बंट गई बाइक

सड़क पर हमेशा मंडराता है खतरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की हमेशा आवाजाही रहती है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। यातायात को लेकर ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर हमेशा खतरा मंडराते रहता है।

ट्रक से टकराने से एक की मौत हो गई।
Chhattisgarh Korba Truck Bike Accident LIVE VIDEO | Accident CCTV footage  Update | खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत,VIDEO: कोरबा में एक की हालत  नाजुक, हादसा CCTV कैमरे में कैद,बाइक

नाजुक बनी हुई है घायल की हालत

इसे भी पढ़ें:  चलती ट्रेन से यात्री गिरा, RPF के प्रधान आरक्षक ने दौड़कर बचाई जान; हादसा CCTV में हुआ कैद

पाली पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम रितेश कुमार (24) दीपका निवासी है, जो अपनी कार से घाटपारा प्रदीप कुमार के घर गया हुआ था। वहां से दोनों बाइक से कटघोरा जा रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हुए हैं। प्रदीप चौहान को बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles