Advertisment
क्राइमकोंडागांवछत्तीसगढ़

बाइक चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख रुपए की 35 बाइक बरामद,

साप्ताहिक बाजार और सूने मकानों में खड़ी गाड़ियों को बनाते थे निशाना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोंडागांव की विश्रामपुरी थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से 20 लाख रुपए की 35 बाइक बरामद हुई है। दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं, जो साप्ताहिक बाजार और सूने मकानों से गाड़ियों की चोरी करते थे।

कोंडागांव जिले से लगातार गाड़ियों की चोरी हो रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ओडिशा का गिरोह छत्तीसगढ़ से बाइक की चोरी कर उसे ओडिशा में बेचता है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

चोरी की 35 बाइक बरामद की गई है। बरामद मोटरसायकल की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए है।
चोरी की 35 बाइक बरामद की गई है। बरामद मोटरसायकल की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए है।

ओडिशा से पकड़े गए दोनों आरोपी

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के यात्रियों से भरी बस यूपी में पलटी : 65 लोग वैष्णोदेवी दर्शन कर रहे लौट रहे थे, दो की मौत

आरोपियों के नाम तुलसी राम (55) और सुखनाथ मरकाम (32) हैं। दोनों आरोपी थाना कुंदई जिला नवरंगपुर ओडिशा के रहने वाले हैं। एसडीओपी केशकाल भुपत सिंह धनेश्री के नेतृत्व में थाना विश्रामपुरी और सायबर सेल कोंडागांव की टीम ने ओडिशा के कुंदई में 3 दिनों तक कैंप कर दोनों आरोपियों को घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया।

डुप्लीकेट चाबी से करते थे बाइक की चोरी

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ओडिशा सीमा से लगे क्षेत्रों के साप्ताहिक बाजार और सूने मकानों से डुप्लीकेट चाबी के माध्यम से वे बाइक को चोरी कर लेते थे। इसके बाद चोरी की मोटरसाइकिल को ओडिशा में बेच देते थे। आरोपियों की निशानदेही पर ओडिशा के कुंदई, रायघर, उमरकोट इलाके से चोरी की 35 बाइक बरामद की गई। बरामद मोटरसायकल की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए है।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बीएड पास सहायक शिक्षकों की नियुक्ति रद्द, जानिए पूरा मामला…

कई लोगों ने दर्ज कराई थी शिकायत

पुलिस ने बताया कि श्यामलाल सेठिया निवासी बड़ागांव थाना विश्रामपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वार्षिक मेले से उसकी बाइक चोरी हो गई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया। इसके अलावा चैतराम नेताम निवासी उड़ीदगांव पटेल पारा ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके घर से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles