Advertisment
अन्य खबरें

फिर ठप हुआ यूपीआई, 1 हफ्ते में दूसरी बार हुआ डाउन, पेमेंट नहीं कर पा रहे यूजर्स

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली. यूपीआई के एक बार फिर से ठप होने की खबरे हैं. आउटेज रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर पर पिछले एक घंटे में हजारों लोगों ने यूपीआई के काम न करने की शिकायत दर्ज कराई है. देश भर में Gpay, Paytm और अन्य पेमेंट ऐप्स पर यूपीआई के जरिए भुगतान न कर पाने के शिकायतें सामने आ रही हैं. डाउनडिटेक्टर के अनुसार, वैसे तो लोगों को थोड़ी परेशानी पूरे दिन होती रही लेकिन शाम को 7 बजे के आसपास शिकायतों में तेज उछाल देखने को मिला.

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, 64% शिकायतें फंड ट्रांसफर फेल होने से जुड़ी थीं, जबकि 28% यूजर्स ने पेमेंट में दिक्कत आने की बात कही. वहीं, 8% यूजर्स ने यूपीआई से जुड़े ऐप्स में परेशानी की शिकायत की. यूपीआई की दिक्कतों के साथ ही देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी. 57% यूजर्स ने फंड ट्रांसफर फेल होने की शिकायत की, जबकि 34% ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग में दिक्कत आई. इसके अलावा, 9% यूजर्स ने बैलेंस अपडेट न होने की शिकायत की.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ की श्रीरामलला दर्शन योजना के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका

सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा
यूपीआई की इस खराबी के कारण सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर शिकायतें कीं. कई लोगों ने फेल ट्रांजेक्शन, डिले रिफंड और ऐप क्रैश जैसी समस्याओं के बारे में ट्वीट किए. कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि उनके खाते से पैसे कट गए, लेकिन पेमेंट रिसीवर तक नहीं पहुंचा.

इससे पहले भी यूपीआई सर्विस में कई बार इस तरह की दिक्कतें आ चुकी हैं. हालांकि, NPCI की ओर से अब तक इस ताजा आउटेज को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. आपको बता दें कि पिछले महीने की 26 तारीख को भी यूपीआई का सर्वर डाउन हुआ था जिसपर एनपीसीआई की ओर से सफाई भी दी गई थी.

इसे भी पढ़ें:  'पुष्पा 2' बनी भारतीय सिनेमा के पिछले 110 सालों की सबसे बड़ी फिल्म!

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles