Advertisment
छत्तीसगढ़

पुलिसकर्मी के घर से AK -47 राइफल और 90 राउंड जिंदा कारतूस ले उड़े चोर, मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिकापुर से एक बड़ी खबर है.यहां पुलिसकर्मी के घर से चोरों ने हाथ साफ कर लिया है. चोर सिर्फ सोने-चांदी के जेवर पर ही डाका नहीं डाले हैं बल्कि पुलिसकर्मी की एके-47 राइफल और 90 राउंड जिंदा कारतूस भी लेकर भाग गए. इसके बाद हड़कंप मच गया है.मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच कर चोरों की पतासाजी कर रही है.

 चोरों ने बोला धावा

दरअसल आशीष तिर्की छुट्टी लेकर किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहीं गया हुआ था. सर्विस रायफल एके-47 व कारतूस को थाने में जमा ना करते हुए घर में ही रखा दिया था . 2 अप्रैल की दोपहर जब आशीष तिर्की अपने परिजनों के साथ घर पहुंचा तो घर का दरवाजा खुला देख उसके होश उड़ गए.

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट के आदेश हवा में, 250 स्कूलों में शौचालय निमार्ण अभी भी अधूरे…. छात्राएं खुले में जाने को मजबूर

जेवरात भी किया पार

इतना ही नहीं शातिर चोरों ने सोना चांदी के जेवरात पर भी हाथ साफ कर दिया.  पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है. आरक्षक आशीष तिर्की बलरामपुर जिले के जिला पंचायत CEO का गनमैन है. एके-47 राइफल और 90 राउंड जिंदा कारतूस की चोरी की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

AK 47 को खोजने पुलिस की टीम लगी

दरअसल पहली बार अज्ञात चोरों के द्वारा किसी सशस्त्र बल के जवान का सर्विस राइफल एक-47 चोरी किया गया है ऐसे में पुलिस के अधिकारियों के द्वारा इसे खोजने में पूरी ताकत झोंक दी गई है. लेकिन देर रात तक जब इस मामले में सफलता नहीं मिली और मामला मीडिया कर्मियों को पता चल गया, तब जाकर इस मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है, इस मामले में अंबिकापुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  सक्ती: शिव की प्रतिमा को हटाना सरासर गलत, शीघ्र आंदोलन -राजा धर्मेंद्र सिंह

थाने में सर्विस राइफल जमा करना होता है

जानकारों की माने तो पुलिस या फिर प्रदेश सशस्त्र बल के जवान जब कभी छुट्टी पर जाते हैं तो उन्हें अपना सर्विस हथियार पास के ही थाने में जमा करना होता है ताकि शासकीय हथियार ना सिर्फ सुरक्षित रहे बल्कि किसी अन्य लोगों के हाथ में ना जा सके लेकिन इस मामले में जवान आशीष तिर्की ने अपना सर्विस राइफल एक-47 को घर में ही रख कर निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने परिवार के चला गया था जिसके कारण अज्ञात चोरों ने उसे घर में चोरी करते हुए एके-47 राइफल व 90 नग कारतूस चोरी कर ले गए.

इसे भी पढ़ें:  शहर के इस लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, युवती और OYO मालिक गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles