Advertisment
राजनीति

शिवसेना के ‘सामना’ में देवेंद्र फडणवीस की तारीफ, एक हो सकते है उद्धव-राज ठाकरे!

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना UBT के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय ने महाराष्ट्र में नए सियासी अटकलों को जन्म दे दिया है. बीजेपी को कोसने वाली शिवसेना यूबीटी ने सीएम फडणवीस की तारीफ कर दी है. शिवसेना ने नए साल पर CM फडणवीस के दौरे को लेकर सामना में लिखा “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नए साल में काम की शुरुआत की और इसके लिए उन्होंने गढ़चिरौली जिले को चुना. CM फडणवीस गढ़चिरौली पहुंचे और नक्सल प्रभावित जिले में विकास के एक नए पर्व की शुरुआत की.

जब पूरा देश नए साल के स्वागत और जश्न में मगन था, तब देवेंद्र फडणवीस ने नए साल का पहला दिन गढ़चिरौली में बिताया. सिर्फ बिताया ही नहीं, बल्कि कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन, उद्घाटन किया. कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया.”

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में फेक वोटर्स के पोस्टर-बैनर लगे

महाराष्ट्र की सियासत में उठा पटक का दौर जारी है. एक समय था जब महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना साथ हुआ करती थी. लेकिन अब शिवसेना दो धड़ो में बट गई है. उद्धव सेना विपक्ष में चली गई है. महाराष्ट्र में इन दिनों एक ओर जहां चाचा-भतीजे के एक साथ आने की कवायद को तूल मिल गया है. वहीं शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे संपादकीय कुछ और ईशारा कर रहा है.

बीजेपी को कोसने वाली शिवसेना यूबीटी अब सीएम फडणवीस की तारीफों के पूल बांधती नजर आ रही है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करते सामना में लिखा गया कि “सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरौली के विकास के लिए नए दौर का जो वादा किया है, अगर यह सच है तो न केवल गढ़चिरौली, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए यह सकारात्मक होगा. मुख्य रूप से गढ़चिरौली जिले के आम लोगों, गरीब आदिवासियों के लिए यह दिन वास्तव में एक महत्वपूर्ण मोड़ होगा.”

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 6 राज्यों के 43 नाम

महाराष्ट्र की सियासत में चलने लगी नई चर्चा
सामना में देवेंद्र फडणवीस की तारीफ ऐसे समय में की गई है, जब उद्धव ठाकरे एमवीए से नाराज दिख रहे हैं और बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने का फैसला कर चुके हैं. ऐसे में महाराष्ट्र में अटकलों का दौर शुरू हो गया. एक ओर ये कयास लगाए जा रहे है कि कि अजित पवार और शरद पवार फिर एक साथ आ सकते हैं, तो वहीं शिवसेना यूबीटी के सामना में सीएम फडणवीस प्रशंसा ने नए कयासों को जन्म दे दिया है. यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे भी साथ आ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:  शपथ ग्रहण से पहले Modi ने कर दिया ‘खेला’? 293 सीट जीतने वाली NDA के सांसदों की संख्या अब 303 पहुंची

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles