Advertisment
छत्तीसगढ़

रायपुर में दो नक्सली गिरफ्तार: बीजापुर से राजधानी आए थे इलाज कराने

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) की टीम ने आंबेडकर अस्पताल में उपचार कराने आए बीजापुर के एक महिला नक्सली सहित दो को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना के आधार पर एसआईए ने दोनों नक्सली को गिरफ्तार किया है। एसआईए को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक महिला नक्सली लंबे अरसे से पहचान छिपाकर डीडीनगर में किराए पर मकान लेकर रह रही थी। बताया जा रहा है कि, जग्गू ने मकान मालिक को फर्जी आधार कार्ड दिया था। दोनों नक्सलियों को एसआईए ने मंगलवार को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस को उनके पास से अहम दस्तावेज, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि सामान मिले है।गिरफ्तार नक्सली किस कैडर के हैं इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 3700 से ज्यादा सरकारी पदों पर निकली भर्तियां

बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार नक्सलियों का नाम जग्गू उर्फ रमेश कुरसम तथा कमला कुरसम है। कमला के रायपुर में होने की जानकारी मिलने के बाद जग्गू उसके बारे में जानकारी हासिल कर कमला के घर में रहकर अस्पताल में अपने पथरी का इलाज करा रहा था। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कमला का लीडर मारा गया था। इसके बाद कमला बुरी तरह से डर गई और वह छिपते-छिपाते रायपुर आ गई। कमला रायपुर में अपना पहचान छिपाकर रहने लगी। नक्सलियों से पूछताछ में एसआईए को क्या जानकारी मिली है, आने वाले दिनों में एसआईए इस संबंध में खुलासा कर सकती है।

इसे भी पढ़ें:  CMO रिश्वत लेते पकड़ा गया : किरोड़ीमल नगर पंचायत के सीएमओ ने मांगे थे दस हजार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles