Advertisment
छत्तीसगढ़

रायपुर में ‘मौत का गढ्ढा’; पानी में डूबने से दो मासूमों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर के हीरापुर-जरवाय रोड के पास स्थित एक सरकारी स्कूल के पास पानी से भरे गड्ढे में गिरने से उसमें डूबकर दो मासूमों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वही इलाके में इलाके में मातम का माहौल है। कबीर नगर थाना क्षेत्र का मामला।

मिली जानकारी के अनुसार, 10 वर्षीय सत्यम और 8 साल के आलोक की गड्ढे में डूबने से मौत हुई है। हादसे से आक्रोशित स्थानीय नागरिकों की पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और प्राइवेट बिल्डर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करते हुए 2 घंटे से हीरापुर-जरवाय इलाके में चक्काजाम कर दिया है। जिससे रिंगरोड नंबर 3 पर करीब 10 किमी का लंबा जाम लग गया है। वही मौके पर CSP, ADM,SDM और 4 थाने के आरक्षक समेत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर से ED को मिले सबूत, खुलासा कर ये बताया

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles