Advertisment
छत्तीसगढ़

टीका लगाने के बाद ढाई महीने के बच्चे की मौत:टीकाकरण के बाद आया था बुखार, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर में टीकाकरण के बाद बुखार आने से नवजात बच्चे की मौत हो गई। दंपती का यह पहला बच्चा था। परिजनों ने स्वास्थ्य अमले पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, सीएमएचओ ने कहा कि, मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य टीम गांव में भेजी गई।

जानकारी के मुताबिक, रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम परशुरामपुर में टीका लगाया गया था। निवासी धनेश के ढाई महीने के बेटे प्रियांशु को भी शुक्रवार को गांव में टीका लगाया गया। प्रियांशु की मां शीतल ने बताया कि, बच्चे को टीका लगाने के बाद एक सिरप दिया गया था। बच्चे को बुखार आने पर सिरप पिलाने कहा गया था।

इसे भी पढ़ें:  घर में मिली फ्लोरा मैक्स कंपनी से जुड़ी महिला की लाश, करोड़ों के घोटाले का आरोप

नहीं उतरा बुखार, हो गई मौत

बच्चे की मां ने कहा कि, टीका लगने के कुछ घंटे बाद से प्रियांशु को तेज बुखार आया। बच्चे को सिरप देने के बाद भी बुखार नहीं उतरा, तो उसने मितानिन से संपर्क कर बुखार नहीं उतरने की जानकारी दी। मितानिन ने सिरप देने के मामले में पूछा और ठंडे पानी से सिकाई करने कहा।

शीतल ने बताया कि, मितानिन के मुताबिक इलाज भी किया गया लेकिन बच्चे का बुखार नहीं उतरा और रविवार सुबह 6 बजे उसकी मौत हो गई। बच्चे के परिजनों ने मामले की शिकायत रामानुजनगर थाने में की है और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  ये क्या हो रहा छत्तीसगढ़ में! इधर ट्रेन में उठा धुआं और उधर पटरी से डिरेल करने की साजिश

CMHO बोले- जांच के बाद स्पष्ट होगा कारण

सूरजपुर CMHO डॉ. कपिल पैकरा ने बताया कि, बच्चे के मौत की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य टीम को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। गांव में शुक्रवार को मृत बच्चे के साथ और बच्चों का टीकाकरण किया गया था। जिन बच्चों का टीकाकरण किया गया था, उनमें बाकी बच्चे स्वस्थ हैं। उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles