Advertisment
कांकेरछत्तीसगढ़

जादू- टोना के शक में बैगा का मर्डर : पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पिता की असमय मौत के बाद जादू- टोना के शक में गांव के बैगा को मौत के घाट उतार दिया था। हत्याकांड में पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मृतक का भतीजा भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों के पिता की असमय मौत हुई थी। जिस पर आरोपियों को शक था कि, बुजुर्ग बैगा के जादू टोना के कारण उनके पिता की मौत हुई है। वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया की सुनील, जगदीश और अमित के पिता की मौत पेड़ से गिरने से हुई थी। इसी तरह एक अन्य आरोपी के पिता की मौत भी कुछ समय पहले पेड़ से गिरने के कारण ही हुई थी। वहीं मृतक के भाई की मौत भी 3 साल पहले अचानक तबियत बिगड़ने के कारण हुई थी। जिसके बाद सभी आरोपियों ने बैगा पर जादू टोना करने  का शक जताते हुए हत्या की प्लानिंग बनाई।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर के कांग्रेस नेता ने पत्नी और 2 बेटों के साथ खाया जहर, सभी ने अस्पताल में तोड़ा दम

बैगा पर था जादू टोना का शक 

आरोपियों ने 14 अक्टूबर की रात पहले सभी ने शराब और मुर्गा की पार्टी की और इसके बाद बुजुर्ग बैगा सुगनुराम उसेंडी 70 साल पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लाश को खेल मैदान के पास पेड़ के नजदीक छुपा दिया था। वहीं गांव के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वहीं अब पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सगे भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी हत्या

इसे भी पढ़ें:  राज्योत्सव की तैयारी के दौरान करंट की चपेट में आया शिक्षक, मौके पर हुई मौत

वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी सगे भाई हैं। वहीं अन्य तीन आरोपी रंजीत उसेंडी, प्रकाश  और कौशल कुमार है। सभी 6 आरोपियों की उम्र 23 साल से भी कम है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी मनीषा रावते ने बताया कि आरोपियों को अपने- अपने पिता की मौत पर बुजुर्ग पर जादू टोना करने का शक था। सभी ने प्लानिंग के तहत बुजुर्ग की हत्या की है। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles