Advertisment
छत्तीसगढ़

निजी बस संचालकों की मनमानी से परेशान, ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम, तहसीलदार ने किसी तरह मनाया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धरसीवां। छत्तीसगढ़ के धरसीवां में ग्रामीणों ने सोमवार को हाइवे जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि, रायपुर बिलासपुर नेशनल हाइवे के किनारे मौजूद कई गांव में आज भी बस परिवहन सेवा से वंचित है। यहां मौजूद सैकड़ों गांव आज भी बेहतर परिवहन सेवा को तरस रहे हैं तो कई गांवों में बसें पहुंच ही नहीं रही है।

उन्होंने आगे कहा कि, बसें ना चलने की वजह से स्कूल और कॉलेज पढ़ने के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। गांव के लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिससे क्षुब्ध होकर देवरी के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को एक सप्ताह की मोहलत दी थी। लेकिन जिला प्रशासन ने इसे अनसुना कर दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों के साथ कालेज के विद्यार्थियों ने सोमवार को 11 बजे हाइवे जाम कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में चाकू मारकर युवक की हत्या, शोभायात्रा के दौरान दो गुट भिड़े, मैदान में पड़ी भीगती रही लाश; 4 हिरासत में

तहसीलदार ने खुलवाया जाम 

आधे घंटे हाइवे जाम होने के बाद धरसींवा तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश दी। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और फिर तत्काल बस की सुविधा फिलहाल शुरू किया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles