Advertisment
खैरागढ़-छुईखदान-गंडईछत्तीसगढ़

मां को गोद में लेकर कलेक्टोरेट पहुंचा बेटा, कहा – प्रधानमंत्री आवास का पैसा दिला दो साहब

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

खैरागढ़. जिले से हैरान कर देनी वाली तस्वीर सामने आई है. जिले के छुईखदान ब्लॉक के ग्राम खुटेलीकला की रहने वाली मंगतिन बाई वर्मा को गोद में लेकर आज उनके बेटे मिलाप वर्मा जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री आवास के लिए गुहार लगाई. मंगतिन बाई और उनके बेटे मिलाप वर्मा का कहना है कि मंगतिन बाई के नाम से पीएम आवास स्वीकृत हुआ है. सबंधित विभाग द्वारा तीन से चार बार उनका फोटो भी खिंचकर ले जाया गया है, लेकिन अभी तक खाते में पैसा नहीं आया है. इसकी वजह से उनका परिवार कई महीनों से जर्जर मकान में रहने को मजबूर हैं.

इसे भी पढ़ें:  राजा धर्मेंद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी से की मुलाकात

पक्के मकान की आस और जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते हैरान परेशान मां-बेटे आज कलेक्टर खैरागढ़ के पास पहुंचे, और आवास के पैसे खाते में जल्दी डालने की गुहार लगाई. वहीं खैरागढ़ जिले के कांग्रेसी नेता राजा सोलंकी ने नगर पालिका खैरागढ़ से सूचना के अधिकार से पीएम आवास की स्वीकृति के सबंध में जानकारी निकालकर बीजेपी सरकार बड़ा आरोप लगाया है. राजा सोलंकी ने आरटीआई से मिली जानकारी से एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि जबसे भाजपा सरकार की सत्ता आई है तब से लेकर सितंबर माह तक नगर पालिका क्षेत्र में एक भी पीएम आवास की स्वीकृति नहीं दी गई है. भाजपा द्वारा सिर्फ कागज़ों में विकास दिखाया जा रहा है. जमीन पर हकीकत कुछ और ही है. वहीं इस मामले में प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने पिछली सरकार पर टिकरा फोड़ा.

इसे भी पढ़ें:  कवासी लखमा ने ईवीएम से छेड़छाड़ का जताया संदेह, चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles