Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

आचार संहिता हटते ही 3 IAS का ट्रांसफर:नीलेश क्षीरसागर कांकेर के नए कलेक्टर; अभिजीत सिंह गृह-जेल विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। लोकसभा चुनाव में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे 2011 बैच के IAS नीलेश क्षीरसागर को कांकेर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले क्षीरसागर को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

वहीं, 2012 बैच के IAS अभिजीत सिंह को गृह और जेल विभाग का विशेष सचिव बनाया है। इससे पहले वे कांकेर के कलेक्टर थे। इनके अलावा, 2021 बैच के IAS वासु जैन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से ट्रांसफर कर योजना और आर्थिक सांख्यिकी विभाग का अवर सचिव बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  शराब घोटाला...भूपेश के बेटे नहीं जाएंगे ED दफ्तर:बघेल बोले- कोई नोटिस नहीं मिला, बदनाम करना BJP का षड्यंत्र

देखिए आदेश की कॉपी…

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया तीन IAS अधिकारियों का तबादला आदेश।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया तीन IAS अधिकारियों का तबादला आदेश।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles