Advertisment
Uncategorized

ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर की मां गिरफ्तार: नाम बदलकर होटल में छिपी थी, पुलिस ने जाल बिछाकर ऐसे धर दबोचा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

 किसानों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने के आरोप में पुणे पुलिस ने ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर की मां मनोरमा को गिरफ्तार किया है। केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहीं मनोरमा रायगढ़ में महाड़ के एक होटल से नाम बदलकर छिपी थीं। सूचना पर पुलिस पहुंची और मनोरमा को हिरासत में लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि मनोरमा खेड़कर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह ​​पिस्तौल से किसानों को धमकाती हुई नजर आ रही थीं। घटना पुणे के मुलशी तालुका के धडावली गांव की थी, जहां पूजा के पिता दिलीप खेडकर ने जमीन खरीदी थी।

फरार चल रही थीं पूजा खेड़कर की मां
महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेड़कर के माता-पिता FIR दर्ज होने के बाद फरार हो गए थे। पुणे पुलिस ने खेड़कर दंपती के खिलाफ अवैध हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने सोमवार (15 जुलाई) को बताया कि उनसे (मनोरमा और दिलीप खेडकर) संपर्क करने की कोशिश जारी है, लेकिन दोनों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं। विवादास्पद आईएएस अफसर पूजा खेड़कर के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू हो गई। रविवार को पुलिस ने पूजा की निजी ऑडी कार जब्त की थी।

इसे भी पढ़ें:  AC काम नहीं करने पर यात्री ने की शिकायत, कुछ ना होने पर गुस्से में खींची चेन, फिर RPF ने जो किया वो वायरल हो गया​

मनोरमा खेडकर वीडियो हुआ था वायरल 
बता दें कि आईएएस अफसर पूजा खेड़कर के विवाद सामने आने के बाद उनकी मां मनोरमा खेड़कर का करीब एक साल पुराना वीडियो सामने आया था, जिसमें वे कथित तौर पर जमीन से कब्जा छोड़ने के लिए पिस्तौर के बल पर किसानों को धमकाती नजर आई थीं। पुलिस के मुताबिक, खेड़कर दंपती के पास पिस्तौल का लाइसेंस नहीं है। पूजा के पिता दिलीप खेड़कर भी महाराष्ट्र के प्रशासनिक अधिकारी हैं।

आईएएस पूजा ने निजी ऑडी पर लगाई थी लालबत्ती 
पुणे के चतुर्शिंगी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में बैरिकेडिंग कर ऑडी कार को जब्त कर लिया था। आरोप है कि पूजा खेडकर ने अपनी निजी ऑडी कार पर लालबत्ती लगा रखी थी। पुणे पुलिस ने पूजा को कार के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए गाड़ी समेत उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया था। इसके बाद उनके पेश नहीं होने पर पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई की गई। पूजा खेड़कर को इस ऑडी कार के लिए 27,600 रुपए जुर्माना भी भरना पड़ा था

इसे भी पढ़ें:  नाले में बह रहे थे 500 के नोट के ढेर, बटोरने के लिए कूद पड़े लोग

IAS पूजा खेडकर से जुड़े विवाद क्या हैं?
पहले पुणे के डीएम कार्यालय में तैनाती के दौरान पूजा खेडकर की कई वीआईपी डिमांड सामने आई थीं, उन्होंने अफसरों पर रौब झाड़ते हुए सरकारी आवास, वाहन और स्पेशल केबिन की मांग की थी। फिर उन पर फर्जी विकलांगता प्रमाणपत्र जमा कर आईएएस बनने का आरोप लगा। इसके अलावा उन पर मेडिकल टेस्ट में शामिल नहीं होने का भी आरोप है। पूजा खेडकर से जुड़े आरोपों की जांच के लिए केंद्र ने एक कमेटी गठित की है। अब पूजा खेड़कर पर गलत जानकारी देकर यूपीएससी परीक्षा में सेलेक्ट होने के आरोप भी लगे हैं। पूजा पर अपने दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने और गलत दस्तावेज पेश करने का आरोप है।

इसे भी पढ़ें:  बद्रीनाथ हाईवे पर अलकनंदा नदी में गिरी मिनी बस, 8 की मौत, नोएडा के थे यात्री, देखिए वीडियो

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles