Advertisment
AccidentUncategorized

बद्रीनाथ हाईवे पर अलकनंदा नदी में गिरी मिनी बस, 8 की मौत, नोएडा के थे यात्री, देखिए वीडियो

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रुद्रप्रयाग (Uttarakhand)। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शनिवार को भीषण हादसा हो गया। बद्रीनाथ हाईवे पर 17 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रही टेम्पो ट्रैवलर (मिनी बस) खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 8 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

गढ़वाल रेंज के आईजी केएस नगन्याल ने बताया कि सभी यात्री नोएडा के रहने वाले थे, जो चार धाम यात्रा पर गए थे। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर राहत तथा बचाव दल मौके पर पहुंचा। मिनी बस करीब 200 मीटर नीचे गिरी, जिस कारण मौके तक पहुंचने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  बेंगलुरु में Virat Kohli के पब पर FIR दर्ज, जानें क्या है मामला

स बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा- रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles