Advertisment
छत्तीसगढ़

गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौके पर मौत, 4 नाबालिग घायल, एक की हालत गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा: पीपरटोला घाट में लकड़ी से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लगभग 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार नाबालिग घायल हो गए. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

ओवरलोड से ट्रैक्टर हुआ अनियंत्रित

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मनीराम बैगा (28 वर्ष), निवासी बिरझूनगर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर से पैरा छोड़ने पीपरटोला गया था. इसी दौरान गांव के चार नाबालिग बच्चे घूमने के उद्देश्य से उसके साथ ट्रैक्टर में सवार हो गए. वापसी के समय ट्रैक्टर में लकड़ी की मोटी बल्लियां लोड की गई थीं. घाटी क्षेत्र के ढलान में ओवरलोड के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सीधे गहरी खाई में जा गिरा.

इसे भी पढ़ें:  ड्राई-डे के बाद भी पूरी रात बिकी शराब, भिलाई में बबीना बार का फ्रंट शटर सील; बैक डोर से बिक्री होती रही

चार बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

ट्रैक्टर पलटते ही उसमें सवार चारों बच्चे दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई. वहीं ड्राइवर मनीराम बैगा ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

गंभीर घायल बच्चा रेफर

घटना की सूचना मिलते ही कूकदूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया. घायल बच्चों को एंबुलेंस से कूकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें:  घर से बच्चे को मुंह में दबाकर ले जा रहा था तेंदुआ, दादा ने जान पर खेलकर पोते की बचाई जान

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles