Advertisment
नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी के नाम नया रिकॉर्ड, ‘X’ पर पार किया 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में नया कीर्तिमान रच दिया है। वह एक्स हैंडल पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लीडर बन गए हैं।

भारतीय राजनेताओं में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स पीएम मोदी के

एक्स पर विभिन्न भारतीय राजनेताओं की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी फॉलोअर्स के मामले में सबसे आगे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 26.4 मिलियन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 27.5 मिलियन, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के 19.9 मिलियन और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 7.4 मिलियन फॉलोअर हैं।

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 6.3 मिलियन, तेजस्वी यादव के 5.2 और शरद पवार के 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी से छिन जाएगी नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी! BJP के दावे ने कांग्रेस की बढ़ाई बेचैनी

naidunia_image

विदेशी हस्तियों को भी मोदी ने पीछे छोड़ा

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 38.1 मिलियन, दुबई के शासक एचएच शेख मोहम्मद 11.2 मिलियन और पोप फ्रांसिस 18.5 मिलियन फॉलोअर्स सहित वर्ल्ड के लीडर्स से आगे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या कुछ एथलीटों जैसे विराट कोहली 64.1 मिलियन, ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर 63.6 मिलियन और यूएएस बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स 52.9 मिलियन से अधिक है। वहीं, मशहूर हस्तियां टेलर स्विफ्ट 95.3 मिलियन, लेडी गागा 83.1 मिलियन और किम कार्दशियन 75.2 मिलियन फॉलोअर्स से भी भारतीय पीएम आगे हैं।

इंस्टाग्राम पर 91 मिलियन फॉलोअर

पिछले तीन सालों में पीएम नरेंद्र मोदी के एक्स हैंडल पर करीब 30 मिलियन यूजर्स की वृद्धि देखी गई है। उनका प्रभाव यूट्यूब और इंस्टाग्राम तक फैला हुआ है। जहां उनके क्रमशः 25 मिलियन सब्सक्राइबर और 91 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट वाली याचिका की खारिज, कहा- यह सिर्फ सनसनी के लिए…

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles