Advertisment
छत्तीसगढ़

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर, फायरिंग अब भी जारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर। जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क एरिया में सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। वहीं तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। एएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। सर्चिंग अभियान के दौरान रविवार की सुबह घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के लिए पहले से ही तैयार थी। पुलिस की जवाब कार्रवाई से नक्सली जंगलों की आड़ से फायरिंग करने लगे। मुठभेड़ रुक-रुक जारी है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा : कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ किया दुष्कर्म

जानकारी मिल रही है कि मुठभेड़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। इसके अलावा भारी मात्रा में आटोमेटिक हथियार जब्त किया है। सर्चिंग में जिले से डीआरजी,एसटीएफ,जिला बल के संयुक्त पार्टी निकली हुई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles