Advertisment
छत्तीसगढ़

पत्रकार के मां- बाप और भाई की हत्या में शामिल 23 आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी-फ़ावड़ा और डंडे से हमलाकर उतारा था मौत के घाट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सूरजपुर। सूरजपुर के खडगवा पुलिस चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर के डुबका पारा में कल जमीन विवाद को लेकर एक पत्रकार के माता-पिता और भाई की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर गांव के डुबका पारा में मृतक परिवार का अपने ही रिश्तेदारों से जमीनी विवाद चल रहा था। जहां दो माह पहले न्यायालय से मृतक परिवार के लिए जमीन की डिग्री कर दी गई थी। वहीं जहां कल मृतक परिवार खेती के लिए विवादित भूमि पर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि 25 से ज्यादा लोगों ने कुल्हाड़ी फ़ावड़ा और डंडे से वार कर हमला कर दिया। जिससे मौके पर पत्रकार के माता और भाई की मौत हो गई थी, वहीं पिता की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें:  तीर्थ यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई, ड्राइवर की मौत

इस हत्याकांड में शामिल 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है व अन्य आरोपियों की धरपकड की जा रही हैं। कुछ और आरोपियो की गिरफ्तारी हो सकती है। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ महिलाएं भी शामिल है। वही पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles