Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में 11KV बिजली तार की चपेट में आने से एक की मौत​​ दूसरा घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले में 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों व्यक्ति घर के छत की खप्पर को पलटने के लिए छत पर चढ़े थे। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह 9 बजे अमृत सिदार (45) और भरत लाल लहरे (50) ​​​​​​​चांडीपारा वार्ड नंबर 10 में हुकुम बाई साहू के घर के छत की खप्पर को पलटने के लिए ऊपर चढ़े हुए थे। अमृत सिदार ने छत में लगे लोहे की पाइप को निकाल रहा था।

इसे भी पढ़ें:  राजा धर्मेंद्र सिंह ने माननीय केदार गुप्ता जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी मर्यादित बैंक रायपुर छत्तीसगढ़ से मुलाकात की

11 केवी विद्युत तार की चपेट में आए दोनों

इसी दौरान छत से होकर गुजरी 11 केवी विद्युत तार की चपेट में दोनों आ गए, ​​​जिसमें अमृत सिदार की मौके पर ही मौत हुई थी। वहीं भरत लाल तार की चपेट में आने से झुलस गया। जिसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा

इस हादसे की जानकारी पामगढ़ थाने में दी गई। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  आरंग विधायक ने सदन में उठाया किसानों का मुद्दा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles