Advertisment
अन्य खबरें

बांग्लादेश के हिंदुओं का प्रियंका गांधी ने ऐसे दिया समर्थन, फिर उनके बैग की हो रही चर्चा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन कर बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों का समर्थन किया. प्रियंका गांधी आज फिर अपने बैग को लेकर चर्चे में रही. उनका विरोध के तरीके का अंदाज अलग था. प्रियंका गांधी वाड्रा के बैग में लिखा था कि वह बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ भी खड़ी हुई हैं. साथ ही संसद में विपक्ष ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की.

कांग्रेस सांसद ने इस बैग के साथ एक बड़ा मैसेज दिया है. बता दे कि इससे पहले 16 दिसंबर को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए Palestine लिखा हुआ बैग लेकर पहुंची थी. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विपक्षी सांसद आज संसद परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन किया हैं. विपक्ष के सभी सांसदो के हाथों में बैग हैं और हाथों में पोस्टर भी हैं. इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा भी प्रदर्शन में मौजूद रहीं. प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने जमकर नारेबाजी कर. बांग्लादेश सरकार होश में आओ के नारे भी लगाए गए, सांसदों ने अल्पसंख्यकों को इंसाफ देने की मांग.

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी 2700 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास

प्रियंका गांधी लगातार बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रही हिंसा को रोकने की आवाज उठाई. बीतें दिनों बांग्लादेश में हुए इस्कॉन मंदिर के पुजारी की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बांग्लादेश में इस्कॉन टेंपल के हिंधु संत की गिरफ्तारी और अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा को चिंता जाहिर की. उन्होंने इस पर भारत सरकार से हस्तक्षेप करने के लिए भी कहा. उन्होनें कहा बांग्लादेश सरकार के समक्ष अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का मुद्दा मजबूती से उठाया जाए.

सांसद प्रियंका गांधी शुरू किया विराेध प्रदर्शन का नया ट्रेंड

इसे भी पढ़ें:  आज से महंगी होगी शराब, जमीन की रजिस्ट्री

प्रियंका गांधी ने विरोध प्रदर्शन का नया ट्रेंड शुरू किया है. अपने बैग के जरिए बिना कुछ बोले विरोध प्रदर्शन कर रही है. इससे पहले भी 16 दिसंबर को सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक संदेश देने की कोशिश की थी. 16 दिसंबर को फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए Palestine लिखा हुआ बैग पहन कर संसद में पहुंचीं. उनके बैग पर एक सफेद रंग का कबूतर भी बना था जोकि शांति का संकेत देता है. इससे उन्होनें फिलिस्तीन का समर्थन किया था.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles