Advertisment
अन्य खबरें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी धमकी, कहा- इंडिया को अब उसी की भाषा में जवाब…,’ अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले- ये बहुत बड़ी गलती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि भारत को अब उसी की भाषा जवाब दिया जाएगा। अमेरिका के होने वाले अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाने की धमकी दी है। अब एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि जितना टैरिफ हमारे समान पर लगेगा उतना ही लगाएंगे। ट्रंप के इस बयान पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चिंता जताते हुए कहा कि ये बहुत बड़ी गलती है। इससे दोनों देशों के रिश्ते और व्यापार पर असर पड़ेगा।

ट्रंप ने भारत द्वारा अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर लगाए गए हाई टैरिफ के जवाब में भारतीय प्रोडक्ट्स पर समान टैक्स लगाने की बात कही है। उन्होंने भारत द्वारा कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स के आयात पर लगाए गए “हाई टैरिफ” के जवाब में रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने के अपने इरादे को दोहराया है। इस नीति को उनके वाणिज्य सचिव हावर्ड लुटनिक का भी समर्थन भी मिला है।

इसे भी पढ़ें:  होली मिलन कार्यक्रम में वन अमले ने जमकर छलकाया जाम

डोनाल्ड ट्रंप मीडिया से बात कर रहे थे, जब उन्होंने कहा, “रेसिप्रोकल. अगर वे हम पर टैक्स लगाते हैं, तो हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे। वे हम पर टैक्स लगाते हैं. हम उन पर टैक्स लगाएंगे। उन्होंने कहा, “वे हम पर टैक्स लगाते हैं, लगभग सभी मामलों में, वे हम पर टैक्स लगा रहे हैं, और हम उन पर टैक्स नहीं लगा रहे हैं।

अगले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप चीन के साथ संभावित ट्रेड एग्रीमेंट पर एक सवाल का जवाब देते हुए टिप्पणी की। ट्रंप ने कहा कि भारत और ब्राजील उन देशों में शामिल हैं जो कुछ अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर हाई टैरिफ लगाते हैं। ट्रंप ने कहा, “रेसिप्रोकल शब्द अहम है क्योंकि अगर कोई हम पर चार्ज लगा रहा है – भारत, हमें अपने बारे में बात करने की जरूरत नहीं – अगर भारत हमें 100 फीसदी चार्ज करता है, तो क्या हम उसे कुछ भी चार्ज न करें? वे हमें साइकिल भेजते हैं और हम भी उन्हें साइकिल भेजते हैं. वे हमें 100-200 चार्ज करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  स्विमिंग पुल शुल्क कम करें अन्यथा होगा आंदोलन – प्रशांत

लिस्ट में भारत-ब्राजील

ट्रंप ने आगे कहा, “भारत बहुत ज्यादा चार्ज करता है। ब्राजील बहुत ज्यादा चार्ज करता है। अगर वे हम पर चार्ज लगाना चाहते हैं तो वो ठीक है, लेकिन हम भी उन्हें उतना ही चार्ज करने जा रहे हैं। ट्रंप की बातों पर उनके कॉमर्स सेक्रेट्री ने मानों मुहर ही लगा दी हो। उनका कहना है कि जो जैसे करेगा, उसके साथ वैसा ही किया जाएगा।

मेक्सिको और कनाडा से आने वाले सभी सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ 

हाल ही में ट्रंप ने घोषणा की कि वह जनवरी में अपने पदभार ग्रहण करने के पहले दिन ही ऐसे आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसके तहत मेक्सिको और कनाडा से आने वाले सभी सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। यह तब तक लागू रहेगा जब तक कि वे अपने देशों से अमेरिका में अवैध अप्रवासियों और ड्रग्स, खास तौर से फेंटानाइल के प्रवाह को न रोकें। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि यदि चीन ने अमेरिका में फेंटेनाइल ड्रग आने से रोकने के लिए निर्णायक कार्रवाई नहीं की तो वह चीन से आने वाले सामानों पर मौजूदा दरों के अतिरिक्त 10 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि : राजिम कुंभ कल्प में साधु संतों ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शौर्य का भी किया प्रदर्शन

बाइडेन ने किया विरोध

यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ नजरिए को ‘एक बड़ी गलती’ बताया। वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक ब्रूकिंग्स इंस्टीट्यूशन में दिए भाषण में उन्होंने इस बारे में टिप्पणी की। बाइडेन ने कहा, “ऐसा लगता है कि वह (ट्रंप) इस देश में आयातित सभी वस्तुओं पर भारी यूनिवर्सल टैरिफ लगाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, इस गलत धारणा के साथ कि अमेरिकी कंज्यूमर के बजाय विदेशी देश टैरिफ का खर्च उठाएगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles