Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत : बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में 66 वर्षीय बुजुर्ग की गई जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत हो गई है। बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में स्वाइन फ्लू पीड़ित 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। मंगला निवासी विजय सिंह का पिछले एक हफ्ते से अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था।

बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में इलाज करा रहे कोरिया और जांजगीर जिले के दो स्वाइन फ्लू पीड़कत मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 7 एक्टिव केस थे, जिनमें से 3 की मौत हो चुकी है। जबकि 4 मरीजों का इलाज जारी है। मलेरिया, डायरिया के बाद अब स्वाइन फ्लू का खतरा छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  कवर्धा में जिपं CEO के गनमैन ने किया सुसाइड

कालरीकर्मी की पत्नी की गई जान

उल्लेखनीय है कि, कोरिया जिले के पंडोपारा निवासी कॉलरीकर्मी की 51 वर्षीय पत्नी को सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार आने पर वायरल फीवर का इलाज किया जा रहा था। ज्यादा कफ बनने और कमजोरी के कारण महिला को जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल में सुधार होते नहीं देख डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया था। इसके बाद उसे 4 अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए इसकी जांच की गई तो पुष्टि हुई। इसके बाद उपचार नए सिरे से शुरू हुआ, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इसे भी पढ़ें:  धान मिसाई के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर मशीन में फंसने से युवक की मौत

बिना उपचार ही चली गई महिला की भी मौत

वहीं जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव निवासी 66 साल की महिला ने भी दम तोड़ दिया है। उसे कुछ दिन पहले बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह बिना उपचार पूरा हुए गायब हो गई थी। पता चला कि, परिजन 6 अगस्त को उसे लेकर चले गए थे। बिलासपुर CMHO डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने उसकी मौत की पुष्टि की थी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles