Advertisment
छत्तीसगढ़

दुर्ग में ATM उखाड़ ले गए चोर, मेटाडोर चोरी कर मशीन लोड किया, शोर मचा तो वाहन समेत छोड़कर भागे बदमाश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग। अज्ञात चोरों ने पहले पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी से एक टाटा 407 मेटाडोर (सीजी 07 एवी 1310) चोरी की। इसके बाद उसी वाहन से वे ननकट्ठी में स्थित हिताची कंपनी के एटीएम बूथ पर पहुंचे और पूरी एटीएम को उखाड़ लिया।

रात करीब 2:30 बजे जब बदमाश एटीएम को मेटाडोर में लोड कर भागने की तैयारी में थे, तभी बूथ के पास रहने वाले कुछ परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई।

संदिग्ध गतिविधि देखकर लोगों ने शोर मचाया, जिससे आरोपित घबरा गए और एटीएम व मेटाडोर दोनों वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। वारदात में छह से अधिक आरोपितों के होने का संदेह है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने होली पर जुमे की नमाज का समय बदला, जारी हुए निर्देश

इतना ही नहीं आरोपितों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे भी कर दिया था। घटना बुधवार-गुरुवार की रात की है। मामले में नंदिनी पुलिस जांच कर रही है।

रात में ही लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, एटीएम और मेटाडोर वाहन को जब्त कर लिया। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से पहले वाहन चुराया और फिर एटीएम चोरी की योजना बनाई।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान में जुट गई है। एटीएम में कितनी राशि थी यह फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें:  सपना चौधरी के शो में बवाल! डांसर को मिली गोली मारने की धमकी, FIR दर्ज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles