Advertisment
छत्तीसगढ़

कार से हो रही थी 350 किलो गांजे की तस्करी, एक्सीडेंट होने पर हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

contact for Ad1
S G Travels

धमतरी। जिले के माड़मसिल्ली सियारीनाला पुलिया के पास महिंद्रा xuv का एक्सीडेंट हो गया था, जिस गाड़ी में गांजा की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक्सीटेंड के बाद तस्करों ने झाड़ियों में सारे गांजा के पैकेट को छिपा दिया था, केरेगांव पुलिस ने जब एक्सडेंडल गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 4 पैकेट गांजा मिला जिसके बाद एक्सीडेंटल गाड़ी के पास खड़े आरोपी प्रदीप जो हरियाणा का रहवासी है जिससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने बाकी सारे पैकेट को झाड़ियों में छिपाना बताया। केरेगांव पुलिस ने कुल 67 पैकेट गांजा जिसकी कीमत लगभग 35 लाख है और एक्सीडेंट की गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 35 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles