Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में प्रशासन का सख्त एक्शन: राइस मिलों में अनियमितताएं मिलने पर 22,860 क्विंटल धान जब्त

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। समर्थन मूल्य पर अवैध धान खपाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। जांजगीर-चांपा जिले में लगातार हो रही सघन जांच और छापामार कार्रवाई के तहत एक बार फिर राइस मिलों में बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए हजारों क्विंटल धान जब्त किया है, जिससे मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बम्हनीडीह क्षेत्र स्थित ओम राइस मिल, भागोडीह में प्रशासन की टीम ने दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान मिल के रिकॉर्ड संधारण में गंभीर गड़बड़ी और मिल संचालन में अनियमितताएं पाई गईं।

इसे भी पढ़ें:  राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा, 4 अवैध क्लिनिक सील

लगातार चलाया जा रहा सत्यापन और जांच अभियान
जांच में सामने आया कि, मिल परिसर के अंदर 57 हजार 150 बोरियों में धान का भंडारण किया गया था। नियमानुसार मिलर के पास मौजूद धान की मात्रा से अधिक पाए जाने पर प्रशासन ने 22 हजार 860 क्विंटल धान जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अधिकारियों के अनुसार, समर्थन मूल्य पर अवैध धान खपाने से रोकने के लिए जिलेभर में लगातार सत्यापन और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles