Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, फिर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल… आरोपी गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. दो साल तक आरोपी युवती का शारिरिक शोषण करता रहा. अब जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती के अश्लील वीडियो और तस्वीर दिखाकर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा. मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

22 अक्टूबर 2024 को पीड़िता ने सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, कि 3 साल पहले 2021 में राजकिशोर नगर निवासी विधेन्दू शुक्ला (आरोपी) के साथ उसकी दोस्ती हुई. दोनों के बीच बातचीत होने लगी. लगभग एक साल बाद 20.10.2022 की दोपहर आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाया. इस दौरान घर में दोनों के अलावा और कोई नहीं था, तब आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद से लगातार 2 साल तक यह सिलसिला चलता रहा.

इसे भी पढ़ें:  मजदूरों से भरी ट्रेक्टर पलटी, 20 से अधिक गंभीर, इधर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर

असलीयत तब सामने आई जब आरोपी 20 अक्टूबर 2024 को पीड़िता को अपने दोस्त के घर ले गया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान जब पीड़िता ने उसे जल्द शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और पीड़िता की बनाई गई अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर धमकाते हुए कहा कि अब जब भी बुलाउंगा, मिलने आ जाना… नहीं तो फोटो-वीडियो को वायरल कर दूंगा. इतना ही नहीं इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की. अपने साथ हुए धोके और सेक्सटॉर्शन को लेकर पीड़िता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई. वहीं मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने आरोपी विधेन्दू शुक्ला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें:  घर में लगी भीषण आग : गहने, कपड़े, राशन, कैश, कागजात, सब कुछ जलकर खाक

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles