Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

राशन कार्ड से कट जाएंगे इन लोगों के नाम, जुड़े रहने करें ये काम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 4 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को अब राशन नहीं मिलेगा। दरअसल, प्रदेश में राशनकार्ड नवीनीकरण की आखिरी तारीख खत्म हो गई है। प्रदेश के 4 लाख से ज्यादा हितग्राहियों ने अपने राशन कार्ड के नवीनीकरण के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

अब ऐसे कार्डों को ब्लॉक करने की तैयारी की जा रही है। इससे साफ है कि प्रदेश के 4 लाख 11 हजार 452 राशन कार्ड धारकों को अब राशन मिलना बंद हो जाएगा। इन राशन कार्डों में अब चावल-शक्कर या कोई भी सामान सरकारी राशन दुकानों से नहीं दिया जाएगा। हैरानी की बात तो यह है कि इनमें से ज्यादातर राशनकार्ड धारक शहरी इलाकों के हैं।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ खेल अलंकरण समारोह का आयोजन,ओलंपिक मेडल लाने वाले खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा

दरअसल, खाद्य विभाग की ओर से प्रदेश में राशन कार्ड का नवीनीकरण कराने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। प्रदेश में पिछले आठ महीनों से राशनकार्ड का सत्यापन चल रहा है, लेकिन 4 लाख 11 हजार 452 कार्डधारियों ने बार-बार अपील करने के बावजूद सत्यापन नहीं कराया। इस बार खाद्य संचालनालय ने सत्यापन की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई है, जिसके कारण अब तक प्रदेश में 94.69% और रायपुर में 89.45% कार्डधारियों ने सत्यापन कराया है। जिससे उन्हें अपात्र माना जाएगा और उनके राशनकार्ड रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles