Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ खेल अलंकरण समारोह का आयोजन,ओलंपिक मेडल लाने वाले खिलाड़ियों पर होगी धनवर्षा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य खेल अलंकरण 2024 के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव ने राज्य के लिए शहीद होने वाले वीरों के परिवारों को सम्मानित किया. खेल अलंकरण समारोह 2024 के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृज मोहन अग्रवाल के साथ खेल एवं युवा विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद हैं.

ओलंपिक पदक लाने वाले खिलाड़ियों का होगा सम्मान : इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैं सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करता हूं. पुरस्कार से सम्मानित होने वाले सभी खिलाड़ियों का और उनके परिवार का अभिनंदन करता हूं. राज्य में खिलाड़ियों को पिछले पांच सालों में कोई सम्मान नहीं दिया गया. छत्तीसगढ़ में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और यहां के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से आज राज्य का नाम गौरव किया है. उन्हें सम्मानित करने का मुझे अवसर मिला है. विष्णुदेव साय ने इस दौरान कहा कि ओलंपिक खेलों में छत्तीसगढ़ का जो भी खिलाड़ी जीतेगा उसे सरकार सम्मानित करेगी. गोल्ड मेडल जीतने वाले को सरकार 3 करोड़ रुपए का पुरस्कार देगी. रजत पदक वाले को 2 करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले को एक करोड़ रुपए देगी.

इसे भी पढ़ें:  अकलतरा पुलिस ने एक रेड कार्यवाही में 6 लोगों को गांजा पीते हुए और सुलेशन सूंघते हुए पकड़ा

पूर्व सीएम ने मौजूदा सरकार के काम को सराहा : इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार जाने की कई वजह रही है. भूपेश बघेल की सरकार ने खिलाड़ियों का सम्मान नहीं किया और जो सरकार खेल और खिलाड़ियों का सम्मान नहीं कर सकती वह सरकार नहीं रह सकती है. छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने इस बात को साबित कर दिया. मैं इस सरकार में विष्णुदेव साय और टंकराम वर्मा को बधाई देता हूं कि 7 महीने के कार्यकाल में दो बार खिलाड़ियों का सम्मान किया जा रहा है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles