Advertisment
Uncategorized

उमर अब्दुल्ला के शपथ में राष्ट्रगान पर खड़े नहीं हुए NC के ये विधायक ; ऐक्शन की तैयारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रगान का अपमान करने के आरोप में विधायक हिलाल अकबर लोन जांच के घेरे में हैं. शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स में हुई घटना का जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संज्ञान लिया है, NC के MLA राष्ट्रगान बजते समय खड़े नहीं हुए.

पुलिस ने बताया कि यह घटना एसकेआईसीसी में हुई थी जब लोन जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रगान बजाते हुए खड़े नहीं हुए. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और लोगों ने इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रगान का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था, जैसा कि पुलिस ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “पुलिस ने इस घटना पर संज्ञान लिया है, जिसमें NC के MLA राष्ट्रगान बजने के दौरान खड़ा नहीं हुए. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रगान का अपमान करने का उनका कोई इरादा नहीं था, लोन ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह पीठ दर्द के कारण बैठ गए थे और बीएनएसएस की धारा 173 (3) के तहत प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें:  भूपेश बघेल का आरोप : अध्यादेश पर बोले- नगरीय निकाय चुनाव करवाना नहीं चाहती सरकार

लोन ने कहा- मुझे बैठना पड़ा क्योंकि…

“मुझे बैठना पड़ा, क्योंकि मैं अपनी पीठ दर्द के कारण बहुत देर तक खड़ा नहीं रह सकता था, कोई यह क्यों सोचता है कि भारतीय संविधान के तहत शपथ लेने के बावजूद राष्ट्रगान का अपमान करेंगे.”

इनके पिता ने जम्मू कश्मीर विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया था बता दें कि हिलाल अकबर लोन के पिता मोहम्मद अकबर लोन ने जम्मू कश्मीर विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया था. अकबर लोन भी उत्तरी कश्मीर से सांसद और जम्मू कश्मीर विधानसभा के स्पीकर रहे हैं.

NC नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के पहले चुनी हुए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद यह पहली चुनी हुई सरकार है.

इसे भी पढ़ें:  गणपति को चढ़ाया गया एक लड्डू ₹1.87 करोड़ में नीलाम हुआ, हर साल होती है नीलामी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles