Advertisment
लाइफस्टाइल

ये 5 सब्जियां कोलेस्ट्रॉल करेंगी कम, दिल की धमनियां होंगी साफ और हार्ट अटैक का खतरा भी होगा कम

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

आजकल गलत खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और बढ़ते तनाव के कारण खराब कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। तले-भुने फूड्स, रेड मीट, प्रोसेस्ड स्नैक्स और मिठाइयों का अधिक सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ रहा है। यह कोलेस्ट्रॉल रक्त वाहिकाओं में जमा होकर प्लाक बनाता है और ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है। इसके चलते हार्ट रोग, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा दोगुना हो जाता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। हालांकि, खानपान और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने से कोलेस्ट्रॉल के लेकर को कंट्रोल किया जा सकता है।

एमडी मेडिसिन डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके के मुताबिक, खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको कुछ खास सब्जियां खानी चाहिए। कुछ खास सब्जियों का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने का रामबाण उपाय है। ये सब्जियां फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट से भरपूर होती हैं। ये रक्त वाहिकाओं को साफ रखती हैं और हार्ट की हेल्थ को अच्छा बनाए रखती हैं। इन सब्जियों में कोलेस्ट्रॉल लगभग शून्य होता है और कैलोरी भी कम होती है। इनसे वजन कंट्रोल रहता है और शरीर हल्का महसूस करता है।

इसे भी पढ़ें:  मोटापे और डायबिटीज की टेंशन से मिलेगा छुटकारा, भारत में लॉन्च हुई दवा, जानें क्या है कीमत?

कंटोला

कंटोला बेहद फायदेमंद सब्जी है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो शरीर से अतिरिक्त खराब कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित होने से पहले ही बाहर निकाल देता है। यह सब्जी वसा रहित और कम कैलोरी वाली होती है, जिससे यह हार्ट के लिए लाभदायक होती है। कंटोला में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट शरीर में सूजन को कम करते हैं, जो हार्ट रोग का एक प्रमुख कारण है। इसके नियमित सेवन से धमनियां साफ रहती हैं और ब्लड फ्लो बेहतर होता है।

भिंडी

भिंडी में मौजूद पेक्टिन नामक रेशेदार तत्व खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर है। यह तत्व रक्त से कोलेस्ट्रॉल को बांधकर शरीर से बाहर निकालता है। भिंडी हार्ट हेल्थ के लिए वरदान है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कई सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं। भिंडी वजन कंट्रोल करने में भी उपयोगी है. क्योंकि इसके सेवन से पेट जल्दी भर जाता है और जरूरत से ज्यादा खाने से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें:  इस बैंक ने ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका, 17,000 से ज्यादा Credit Card किए Block, जाने क्या है वजह

परवल

परवल हमारी रसोई में एक आम सब्जी है, लेकिन इसके गुण असाधारण हैं। इसमें घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, यह कोलेस्ट्रॉल को बांधकर शरीर से बाहर निकाल देता है। परवल में बिल्कुल भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता और कैलोरी भी बहुत कम होती है। यह वजन बढ़ने से रोकती है और हार्ट की हेल्थ को स्वस्थ रखती है। परवल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व रक्त वाहिकाओं में प्लाक बनने से बचाते हैं।

कद्दू

लौकी में पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों यानी टॉक्सिन को बाहर निकालता है और रक्त वाहिकाओं में वसा जमा होने से रोकता है। लौकी के नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, इससे हार्ट हल्का महसूस करता है और शरीर की सूजन कम होती है। सुबह लौकी का जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और खराब कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे कम होता है।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर एयरपोर्ट पर अब 1 मिनट में होगी सिक्योरिटी चेकिंग

करेला

करेले का स्वाद भले ही कड़वा हो, लेकिन इसके फायदे अनमोल हैं। करेले में मौजूद फाइटोकेमिकल्स और घुलनशील फाइबर शरीर में अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट धमनियों में सूजन को कम करते हैं और रक्त वाहिकाओं को खुला रखते हैं। इससे रक्त प्रवाह सुचारू रहता है और हृदय स्वास्थ्य मजबूत होता है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles