Advertisment
Uncategorized

बांग्लादेश में छाएगा अंधेरा, बिजली काटने की प्लानिंग में अडानी, जानिए कितने हजार करोड़ बचा है पेमेंट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अडानी पावर ने बांग्लादेश को बकाया बिजली बिल चुकाने के लिए चार दिन का समय दिया है. कंपनी पहले ही बांग्लादेश की बिजली आपूर्ति आधी कर चुकी है. समूह की कंपनी अडानी पावर झारखंड लिमिटेड (एपीजेएल) ने 846 मिलियन डॉलर (करीब 7,118 करोड़ रुपये) बकाया न चुकाने के कारण यह कदम उठाया है.

बांग्लादेश पावर ग्रिड के आंकड़ों के अनुसार, एपीजेएल ने गुरुवार रात से बिजली आपूर्ति में कटौती कर दी है. इस कटौती के कारण बांग्लादेश को एक रात में 1,600 मेगावाट से अधिक बिजली की कमी का सामना करना पड़ा. 1,496 मेगावाट का बांग्लादेशी प्लांट अब 700 मेगावाट पर काम कर रहा है.

इसे भी पढ़ें:  सामान बेचते समय आई मौत! लूना स्कूटर पर बैठे-बैठे स्ट्रीट वेंडर को आया हार्ट अटैक, लोग घंटों समझते रहे सो रहा है

बांग्लादेश ने कहा- भुगतान इसलिए बकाया है क्योंकि कंपनी ने शुल्क बढ़ा दिए

बांग्लादेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने कहा कि हमने पुराने बिल चुका दिए हैं, लेकिन जुलाई से अडानी के शुल्क में हर हफ्ते 22 मिलियन डॉलर से अधिक की वृद्धि हुई है. जबकि पीडीबी करीब 18 मिलियन डॉलर का भुगतान कर रहा है, जिसके कारण बकाया राशि बढ़ती जा रही है.

अडानी पावर अप्रैल 2023 से बांग्लादेश को बिजली बेच रही है

अडानी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने 10 अप्रैल, 2023 से अपने पावर प्रोजेक्ट के जरिए बांग्लादेश को बिजली निर्यात करना शुरू कर दिया है. कंपनी ने पावर परचेज एग्रीमेंट के तहत 25 साल के लिए गोड्डा पावर प्लांट से बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति करने के लिए 2017 में एक डील साइन की थी.

इसे भी पढ़ें:  … जब पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लगाया फोन, जानिए कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से क्या मिला जवाब

साढ़े तीन साल में शुरू हुआ प्लांट

पिछले साल प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात के बाद गौतम अडानी ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की थी. उन्होंने लिखा, ‘1600 मेगावाट के अल्ट्रा सुपर-क्रिटिकल गोड्डा पावर प्लांट के फुल लोड स्टार्ट और हैंडओवर के मौके पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.

मैं भारत और बांग्लादेश की समर्पित टीमों को सलाम करता हूं, जिन्होंने कोविड का सामना करने के बावजूद साढ़े तीन साल के रिकॉर्ड समय में प्लांट को चालू किया.’

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles