Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024

आजमगढ़ में अखिलेश यादव की जनसभा में भगदड़, जमकर चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आजमगढ़: लोकसभा चुनाव के पांच चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। छठवें चरण में 25 मई को मतदान है। मंगलवार को आजमगढ़ जिले की लालगंज लोकसभा सीट से दरोगा प्रसाद सरोज के समर्थन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव प्रचार करने पहुंचे। अखिलेश यादव की जनसभा में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि जनसभा में जमकर ईंट-पत्थर भी चले और कुर्सियां चलीं। लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

लालगंज लोकसभा सीट से दरोगा प्रसाद चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार को अखिलेश यादव उनके समर्थन में चुनाव प्रचार करने सरायमीर थाना क्षेत्र के खरेमा बाजार पहुंचे। मंच पर अखिलेश यादव पहुंचे ही थे कि सपा कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और बैरीकेडिंग तोड़कर अखिलेश यादव के मंच की ओर बढ़ने लगे। कार्यकर्ताओं को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी। लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने जमकर ईंट-पत्थर और कुर्सियां चलाईं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles