Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैैठक में डीएड अभ्यर्थियों के लिए हो सकता है ऐलान? 47 दिनों से बैठे हैं अनशन पर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सहायक शिक्षक भर्ती 2023 से संबंधित डी.एड. योग्य अभ्यर्थी पिछले 47 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं। भर्ती की मांग को लेकर बैठे अभ्यर्थियों ने बताया कि अभी स्कूल शिक्षा मंत्री से भर्ती के लिए चर्चा हुई थी।  जिसमें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के फैसले के बाद ही 6वीं लिस्ट जारी की जाएगी। साथ ही बैठक में अभ्यर्थियों को अगली कैबिनेट के फैसले की बात भी कही गई है।

लगभग 2300 पद रिक्त

डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि 2621 बीएड वाले को बर्खास्त करने के बाद भी उनके स्थान पर डीएड अभ्यर्थी को अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई है। भर्ती प्रक्रिया में लगभग 2300 पद रिक्त हैं, जिन पर नियुक्ति के संबंध में उच्च न्यायालय ने आदेश दिए हैं। इसके अतिरिक्त सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी आदेश पारित कर राज्य शासन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद न्यायालयीन आदेशों का पालन नहीं किया गया, जिससे हजारों डीएड योग्य अभ्यर्थी मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक संकट से गुजर रहे हैं। अनशन पर बैठे पांच अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार को अस्पताल रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मरने के लिए सायनाइड भी मिल रहा ऑनलाइन, तंत्र-मंत्र कांड में इसी से की दो हत्याएं

11 फरवरी को मीटिंग

छत्तीसगढ़ सरकार की अहम कैबिनेट बैठक 11 फरवरी को होगी। यह मीटिंग सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर में मौजूद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के महानदी भवन में होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव बैठक की अध्यक्षता करेंगे। माना जा रहा है कि सहायक शिक्षक भर्ती 2023 को लेकर भी फैसले आ सकते हैं। ऐसे में पिछले 47 दिन से आमरण अनशन पर बैठे भर्ती 2023 से संबंधित डी.एड. योग्य अभ्यर्थी के लिए अच्छी खबर है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles