Advertisment
छत्तीसगढ़बलौदाबाजार

मौत बनकर आसमान से गिरी बिजली : एक जगह 25 बकरियों की मौत, दूसरे स्थान पर महिला की ली जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में आसमानी बिजली शुक्रवार को कहर बनकर टूट पड़ी। बलौदाबाजार जिले में ही लगभग एक ही वक्त पर बिजली गिरने की दो घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से पहली घटना में 25 बकरियों की मौत हो गई वहीं दूसरी घटना में एक महिला की मौत हो गई और तीन महिलाएं घायल हो गईं।

मिली जानकारी के मुताबिक, पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम जारा में खेतों की ओर चरने गईं बकरियों पर आकाशीय बिजली गिरने से 25 बकरियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद लगभग 3 बजे अचानक आसमान में गरज-चमक के साथ हो रही बारिश के बीच तेज आवाज के साथ आसमान से बिजली गिरी जो कि 25 बकरियों के लिए जानलेवा साबित हुई।

इसे भी पढ़ें:  दो हत्याओं से दहला तिल्दा-नेवरा : दो युवकों की अलग-अलग स्थानों में धारदार हथियार मारकर हत्या

दशगात्र में शामिल महिलाओं पर गिरी बिजली

वहीं दूसरी घटना लवन थाना क्षेत्र में ग्राम चिरपोटा में घटी। यहां आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई और तीन महिलाएं घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि, महिलाएं दशगात्र कार्यक्रम में शामिल थीं और तालाब में स्नान कर रही थीं। ठीक उसी वक्त आसमान से मौत बनकर बिजली टूट पड़ी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles