Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

प्रयागराज में होटल बुकिंग की फर्जी वेबसाइटों की आ गई बाढ़… आप भी रहें सावधान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। प्रयागराज में 13 जनवरी से आस्था की डुबकी लगेगी। संतों के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। इसके लिए लोगों ने होटलों की बुकिंग शुरू कर दी है, लेकिन अगर आप ने थोड़ी से लापरवाही की, तो ठगी का शिकार हाे सकते है।

महाकुंभ के आगमन के साथ साइबर ठग भी एक्टिव हो गए हैं। होटल बुकिंग के नाम पर ये ठग लोगों को ठगने की फिराक में हैं। ऐसे में रायपुर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।

naidunia_image

रायपुर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

  • पुलिस ने बताया है कि प्रयागराज के 83 होटल, 56 गेस्ट हाउस और सात काटेज हैं। प्रयागराज जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने इनकी सूची जारी की है। इससे इतर जितने भी होटल, गेस्ट हाउस और काटेज हैं, उनकी बुकिंग सावधानी पूर्वक करें।
  • पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कुंभ में जाने से पूर्व जिस भी वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करें, उसकी पूरी तरह से जांच जरूर लें, वर्ना आपके पैसे तो जाएंगे ही आपको सुविधा भी नहीं मिल पाएगी।
इसे भी पढ़ें:  स्कूली छात्राओं को फटकार लगाने वाले DEO का तबादला, स्कूल में भी की गई वैकल्पिक व्यवस्था…

ठगों ने बनाए दर्जनों वेबसाइट

महाकुंभ में बुकिंग के लिए बनाई गई अधिकृत वेबसाइट और लिंक से मिलती-जुलती दर्जनों वेबसाइट साइबर अपराधियों ने बना लिया है। ठग लुभावनी स्कीम जारी करके लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं।

सस्ते दर पर काटेज, होटल बुक करने का झांसा देकर मोटी कमाई कर रहे हैं। अगर आपने अधिकृत वेबसाइट से बुकिंग नहीं की है, तो हो सकता है कि आप जब महाकुंभ पहुंचेंगे तो पता चलेगा कि आप ठगी के शिकार हो चुके हैं।

सही वेबसाइट से करें बुकिंग

उत्तरप्रदेश पुलिस ने https://Chatbot.kumbh.up.gov वेबसाइट जारी की है। इसमें सारी जानकारी आसानी से मिलेगी। ओपन करने के बाद फोन पर ओटीपी आएगा। इसके बाद काटेज, होटल, गेस्ट हाउट सहित अन्य बुकिंग की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में सालों ने मिलकर की जीजा की हत्या:शराब पीकर बहन से करता था मारपीट, राहत राशि नहीं देने से थे नाराज

साइबर ठगी से ऐसे बचें

हमेशा पंजीकृत वेबसाइट्स का ही प्रयोग करें।आनलाइन होटल सर्च करने से पहले जांच लें कि वेबसाइट सही है या नहीं।कई वेबसाइट फर्जी तैयार की जाती हैं, ऐसे में उनकी स्पेलिंग जरूर चेक करें।कोशिश करें कि होटल पर पहुंचने के बाद ही पेमेंट करें।

होटलों के आनलाइन नंबर निकालते वक्त सावधान रहें, ये नंबर स्कैमर्स के हो सकते हैं।महाकुंभ के लिए वैरीफाई होटल हैं, वहां पर काल करके सीधे कमरा बुक करें।

ये है फर्जी वेबसाइट

  • www.kumbhcottagebooking.com
  • reservation@kumbhcottagebooking.com
  • https://mahakumbhcottagesreservation.org
  • https://jainmandiranddharamshala.in
  • https://kumbdarshan.com
  • https://mahakumbhfestival.com/
  • www.mahakumbhcottagebooking.org
  • www.mahakumbhtentbooking.org
  • www.mahakumbhtentreservation.com

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles