Advertisment
छत्तीसगढ़

2 बार ऑपरेशन करने से गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अंबिकापुर। जिले के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में गर्भवती महिला का एक ही दिन में 2 बार ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन कर डिलीवरी कराई गई। टांके से ब्लड आने पर महिला का यूट्रस (गर्भाशय) निकाल दिया गया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे रायपुर रेफर किया गया।

रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल से महिला को एम्स ले जाने कहा गया। एम्स ने बेड खाली नहीं है कहकर भर्ती करने से इनकार कर दिया। वापस लाने के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

वहीं, हॉस्पिटल प्रबंधन ने लापरवाही से इनकार किया है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के गायनिक वार्ड के HOD ने कहा कि महिला की बच्चेदानी ढीली हो गई थी। पेट में खून जम गया। जान बचाने के लिए दोबारा ऑपरेशन कर यूट्रस निकाला गया था।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर रेल हादसा; 10 दिन बाद भी रिपोर्ट गायब, रेलवे पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles