Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

शादी का घर या मातम का मंजर? बेकाबू कैप्सूल वाहन ने बारातियों को रौंदा, मंजर देख कांप गई रूह

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में एक बारात के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रथ्थू देवांगन के घर पेंड्रावन से आई बारात में रात करीब 10 बजे सभी बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान शिवरीनारायण की ओर से आ रही एक कैप्सूल गाड़ी लापरवाहीपूर्वक बारातियों के बीच जा घुसी।

अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोगों को चोटें आई हैं, जिसमे एक बाराती का कमर टूट गया और एक महिला का सीने में चोट और तीसरी महिला का पैर टूट गया है जिन्हें तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है और मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और वाहन चालक की लापरवाही को लेकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  होली मिलन कार्यक्रम में वन अमले ने जमकर छलकाया जाम

देखें वीडियो 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles