Advertisment
छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में तहसीलदार के बेटे की मौत, जिला न्यायालय के सामने तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

contact for Ad1
S G Travels

बिलासपुर। जिले के सकरी क्षेत्र के रामा लाइफ सिटी में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार तड़के जिला न्यायालय के सामने तेज रफ्तार भारी वाहन ने छात्र की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव जिले के छुरिया निवासी हनुमंत सिंह श्याम तहसीलदार के पद पर पदस्थ हैं। उनके पुत्र मणींद्र भूषण सिंह श्याम (23 वर्ष) सकरी के रामा लाइफ सिटी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे मणींंद्र भूषण बाइक से घूमने के लिए निकले थे। जब वे कलेक्टोरेट के पास जिला न्यायालय के सामने पहुंचे, उसी दौरान एक भारी वाहन के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें:  तांत्रिक के कहने पर युवक निगल गया जिंदा चूजा….हुई मौत, डॉक्टरों ने गला काटकर निकाला चूजा

जांच में जुटी पुलिस

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मणींद्र भूषण सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल छात्र को सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और हादसे में शामिल भारी वाहन की तलाश की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles