Advertisment
राज्य एवं शहर

प्राइमरी स्कूल का शिक्षक बच्चों को पिला रहा था शराब, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कटनी। जिले के शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती खिरहनी के प्राथमिक शिक्षक का छात्रों को शराब पिलाते और उनको प्रेरित करते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच कराई। जांच के बाद प्राथमिक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राथमिक शिक्षक का बच्चों को शराब पिलाने संबंधी वायरल वीडियो शुक्रवार को ही कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के संज्ञान में आया। इसके तत्काल बाद कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

डीईओ पीपी सिंह ने त्वरित तौर पर वीडियो में दिख रहे शिक्षक की पहचान करने के लिए जिले के सभी छह विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को वीडियो भेजा। जिस पर बड़वारा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने वीडियो में दिख रहे शिक्षक के संबंध में संपूर्ण जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी। इसमें बताया गया कि वीडियो में दिख रहे शिक्षक संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बरही के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती खिरहनी के प्राथमिक शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह हैं।

इसे भी पढ़ें:  बाथरुम में फिसल कर गिरे शिक्षा मंत्री , दिमाग पर आई चोट , एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी

शिक्षक की पहचान होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक शिक्षक को कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि बच्चों को शराब सेवन कराना और पीने के लिए प्रेरित करना घोर लापरवाही व शिक्षकीय पद की गरिमा को धूमिल करता है। शिक्षक सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बड़वारा नियत किया गया है।

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles